प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश की बागडोर संभाल ली है। यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्रिमंडल नया है लेकिन टीम वही पुरानी है बस कुछ ही नये लोग टीम में शामिल हुए हैं। पीएम मोदी समेत जिन 58 मंत्रियों ने शपथ लिए हैं, उनमें 38 चेहरे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के ही हैं और बस 20 नए चेहरों पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार अपना दांव खेला है।
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी सहित 57 मंत्रियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। वहीं, पीएम मोदी समेत जिन मंत्रियों ने शपथ ली, उनमें 38 चेहरे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के ही हैं। मोदी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री हैं। स्वतंत्र प्रभार वाले 9 मंत्रियों में 8 चेहरे पुराने हैं… वहीं राज्य मंत्रियों में सबसे ज्यादा नए चेहरे हैं और 24 राज्यमंत्रियों में 13 को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली हैं।
टीम मोदी कुछ इस प्रकार है –
राजनाथ सिंह ( केंद्रीय मंत्री)
अमित शाह( केंद्रीय मंत्री)
नितिन गडकरी ( केंद्रीय मंत्री)
निर्मला सीतारमन( केंद्रीय मंत्री)
एस जयशंकर ( केंद्रीय मंत्री)
स्मृति ईरानी( केंद्रीय मंत्री)
नरेंद्र तोमर( केंद्रीय मंत्री)
रविशंकर प्रसाद ( केंद्रीय मंत्री)
पीयूष गोयल( केंद्रीय मंत्री)
धर्मेंद्र प्रधान( केंद्रीय मंत्री)
प्रकाश जावड़ेकर( केंद्रीय मंत्री)
अर्जुन मुंडा( केंद्रीय मंत्री)
रमेश पोखरियाल निशंक( केंद्रीय मंत्री)
प्रहलाद जोशी( केंद्रीय मंत्री)
रामविलास पासवान( केंद्रीय मंत्री)
सदानंद गौड़ा ( केंद्रीय मंत्री)
हरसिमरत कौर बादल( केंद्रीय मंत्री)
थावर चंद गहलोत( केंद्रीय मंत्री)
डॉ. हर्षवर्धन( केंद्रीय मंत्री)
मुख्तार अब्बास नकवी( केंद्रीय मंत्री)
महेंद्र नाथ पांडेय( केंद्रीय मंत्री)
अरविंद सावंत( केंद्रीय मंत्री)
गिरिराज सिंह( केंद्रीय मंत्री)
गजेंद्र सिंह शेखावत( केंद्रीय मंत्री)
हरदीप पुरी- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
प्रह्लाद पटेल- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संतोष गंगवार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
श्रीपद नाईक- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
डॉ. जितेंद्र सिंह- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
किरण रिजिजू- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
आरके सिंह- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
मनसुख मांडविया- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अनुराग ठाकुर(राज्य मंत्री)
नित्यानंद राय(राज्य मंत्री)
फग्गन सिंह कुलस्ते- राज्य मंत्री
अश्विनी चौबे- राज्य मंत्री
अर्जुन राम मेघवाल- राज्य मंत्री
जनरल वीके सिंह- राज्य मंत्री
कृष्णपाल गुर्जर- राज्य मंत्री
दानवे रावसाहेब दादाराव- राज्य मंत्री
जी कृष्ण रेड्डी- राज्य मंत्री
पुरुषोत्तम रुपाला- राज्य मंत्री
रामदास अठावले- राज्य मंत्री
साध्वी निरंजन ज्योति- राज्य मंत्री
बाबुल सुप्रियो- राज्य मंत्री
संजीव बालियान- राज्य मंत्री
संजय धोत्रे- राज्य मंत्री
सुरेश अंगाड़ी चन्नबसप्पा- राज्य मंत्री
रतन लाल कटारिया- राज्य मंत्री
वी मुरलीधरन- राज्य मंत्री
रेणुका सिंह सरुता- राज्य मंत्री
सोम प्रकाश- राज्य मंत्री
रामेश्वर तेली- राज्य मंत्री
प्रताप चंद्र सारंगी- राज्य मंत्री
कैलाश चौधरी- राज्य मंत्री
देबोश्री चौधरी- राज्य मंत्री
राव इंद्रजीत सिंह- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)